चक्रधरपुर: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंथन
Chakradharpur: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया.
कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा
बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने सभी सदस्यों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया. इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में उपाध्यक्ष सोमनाथ कोया, सचिव विजय नाग, सह सचिव ताराकांत सिजुई, कोषाध्यक्ष भोलेनाथ बोदरा, मुंगालाल सरदार, लालसिंह भूमिज तथा सलाहकार रामलाल मुण्डा, विश्राम मुण्डा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
ALSO READ: चाईबासा: 11 केवी लाइन में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, मुआवजे की मांग पर शव के साथ धरना