Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/चाईबासा के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में गौ सम्मान आवाहन अभियान की केंद्रीय समीक्षा बैठक में लिया भाग
झारखण्डपश्चिमी सिंहभूम

चाईबासा के प्रतिनिधियों ने दिल्ली में गौ सम्मान आवाहन अभियान की केंद्रीय समीक्षा बैठक में लिया भाग

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Chaibasa: पूरे भारतवर्ष में संचालित गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत दिनांक 5 एवं 6 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली स्थित गोल्डन एप्पल बैंक्विट हॉल में दो दिवसीय केंद्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में देशभर से संत-महात्मा, अभियान के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों एवं जिलों के प्रभारी तथा बड़ी संख्या में गौभक्त शामिल हुए.

Contents
  • चाईबासा जिले का प्रतिनिधित्व
  • प्रथम चरण में सौंपा गया प्रार्थना-पत्र
  • द्वितीय चरण में सौंपा गया स्मरण-पत्र
  • तृतीय चरण की रूपरेखा तय
  • शांतिपूर्ण जन-जागरण का संकल्प

चाईबासा जिले का प्रतिनिधित्व

बैठक में पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले का प्रतिनिधित्व जिला प्रभारी सर्वेश प्रसाद, सह जिला प्रभारी समीर पाल तथा नगर संयोजक द्वारिका शर्मा ने किया. सभी प्रतिनिधियों ने अभियान की प्रगति पर अपने विचार रखे तथा आगामी चरणों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. गौरतलब है कि गौ सम्मान आवाहन अभियान पूरे देश में तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है.

प्रथम चरण में सौंपा गया प्रार्थना-पत्र

प्रथम चरण के अंतर्गत 27 अप्रैल, 2026 को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से एक प्रार्थना-पत्र सौंपा गया, जिसमें गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने, देशभर में प्रभावी गौ-रक्षा कानून बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा केंद्र एवं राज्यों में गौ-रक्षा मंत्रालय/कैबिनेट व्यवस्था की स्थापना की मांग की गई.

द्वितीय चरण में सौंपा गया स्मरण-पत्र

इसके पश्चात द्वितीय चरण में 27 जुलाई, 2026 को पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त महोदय को स्मरण-पत्र सौंपा गया. इस अवसर पर प्रथम चरण में प्रस्तुत मांगों को पुनः स्मरण कराते हुए आग्रह किया गया कि ज्ञापन को माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तक प्रभावी रूप से प्रेषित किया जाए.

Also Read: एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी और ताबड़तोड़ सरेंडर के बाद अब बचे सिर्फ 19 इनामी नक्सली, पश्चिम बंगाल के रहने वाला माओवादी शीर्ष पर, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया सूची

तृतीय चरण की रूपरेखा तय

दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में अभियान के तृतीय चरण, जो 17 दिसंबर, 2026 से प्रारंभ होगा, की रूपरेखा तय की गई. इस चरण में देशभर के राज्यों में माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गौ माता की सुरक्षा के लिए सशक्त कानून बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ-रक्षा के लिए पृथक मंत्री अथवा मंत्रालय की व्यवस्था करने की मांग उठाई जाएगी.

शांतिपूर्ण जन-जागरण का संकल्प

बैठक में उपस्थित सभी संतों एवं पदाधिकारियों ने अभियान को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं जन-जागरण के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक गौभक्तों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया.

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsCentral Review MeetingChaibasaCow DevoteesCow Protectioncricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDwarika SharmaEducation minister resignaionGau MataGau Samman Aavahan CampaignGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiNew DelhiRanchi NewsRanchi News PortalRashtriya CampaignSameer PalSarvesh PrasadShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyWest Singhbhumअपराध न्यूज़केंद्रीय समीक्षा बैठकगौ मातागौ रक्षागौ सम्मान आवाहन अभियानगौभक्तचाईबासाझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलद्वारिका शर्माधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनई दिल्लीनरेंद्र मोदीपश्चिम सिंहभूममाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलराष्ट्र माताशिबू सोरेनसमीर पालसर्वेश प्रसादस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

हजारीबाग: बारिश में ढहा मिट्टी का घर, मलबे से निकले चांदी के सिक्के, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Next

सिमडेगा : पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.