चाईबासा: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Chaibasa: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. कार्यक्रम में झामुमो नेता एवं चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष शनि उरांव सहित कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके झारखंड आंदोलन में योगदान को याद किया. श्रद्धांजलि सभा के बाद कार्यकर्ता चाईबासा बाईपास चौक पर आयोजित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए. इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.