चाईबासा: आहार दिवस पर DDC ने PDS दुकानों का किया निरीक्षण
Chaibasa: आहार दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त(DDC) उत्कर्ष कुमार ने सदर चाईबासा प्रखंड की विभिन्न जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का निरीक्षण किया. उन्होंने राशन वितरण प्रक्रिया, ई-पॉस मशीन से वितरण, स्टॉक और अभिलेखों के रख-रखाव की जांच की.
लाभुकों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान DDC ने लाभुकों से बातचीत कर खाद्यान्न की गुणवत्ता, नियमित वितरण और समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को पारदर्शी तरीके से समय पर राशन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.
PDS दुकानदारों को निर्देश
उप विकास आयुक्त(DDC) ने दुकानदारों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न वितरण और पूरी पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही अधिकारियों को PDS व्यवस्था की नियमित निगरानी और शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.
ALSO READ: कोडरमा: विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन