Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/बोकारो: रौनियार वैश्य समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, एकजुटता और संगठन पर जोर
झारखण्डबोकारो

बोकारो: रौनियार वैश्य समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, एकजुटता और संगठन पर जोर

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 2, 2026

Bokaro: नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में रविवार को रौनियार वैश्य समाज, बोकारो जिला के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद साहू और प्रदेश महासचिव बैजनाथ प्रसाद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.समारोह में समाज के मुख्य संरक्षक बी.पी. गुप्ता, सतीश साह, किशोरी मोहन, जे.पी. लाल, ललित मोहन, यमुना प्रसाद और पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.

Contents
  • समाज की ताकत उसकी एकता : श्रवण प्रसाद गुप्ता
  • नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे : श्याम बाबू गुप्ता
  • सामाजिक विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान
  • नवनियुक्त पदाधिकारी

समाज की ताकत उसकी एकता : श्रवण प्रसाद गुप्ता

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रौनियार वैश्य समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठन है. उन्होंने समाज के सभी लोगों से आपसी सहयोग, शिक्षा, सामाजिक सेवा और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की.उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे : श्याम बाबू गुप्ता

जिला अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जाएगा.

सामाजिक विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया. इस अवसर पर रौनियार वैश्य समाज, बोकारो जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया.

नवनियुक्त पदाधिकारी

नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता, उपाध्यक्ष रविन्द साह, महासचिव राजू मोहन, सचिव प्रेम कुमार गुप्ता और विजय कुमार गुप्ता, उप सचिव नगीना प्रसाद और संजय गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता शामिल हैं.

ALSO READ: बोकारो: पेटरवार में युवा मंडलों की बैठक, युवाओं को दी गई माय भारत पोर्टल की जानकारी

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbokaroBokaro Newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalRauniyar Vaishya SamajShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़जिला अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ताजिला पदाधिकारी सम्मान समारोहझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनगीना प्रसादनया मोड़ बोकारोनरेंद्र मोदीनवनियुक्त जिला पदाधिकारीप्रकाश चंद्र गुप्ताप्रेम कुमार गुप्ताबिरसा आश्रम बोकारोबैजनाथ प्रसाद गुप्ताबोकारोबोकारो समाज समाचारबोकारो स्थानीय समाचारमाइक्रोसॉफ्टयुवा भागीदारीरविन्द साहरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलराजू मोहनराष्ट्रीय अध्यक्ष रौनियार वैश्य समाजरौनियार वैश्य समाजरौनियार वैश्य समाज बोकारोरौनियार समाज बैठकविजय कुमार गुप्तावैश्य समाज कार्यक्रमशिक्षा जागरूकताशिबू सोरेनश्याम बाबू गुप्ताश्रवण प्रसाद गुप्तासंगठन की मजबूतीसंगठन विस्तारसंगठनात्मक कार्यक्रमसंजय गुप्तासमाज उत्थानसमाज की एकजुटतासमाज सम्मान समारोहसमाज सेवासम्मान समारोहसामाजिक एकतासामाजिक विकाससामाजिक संगठनसुखदेव प्रसाद साहूस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

बोकारो: पेटरवार में युवा मंडलों की बैठक, युवाओं को दी गई माय भारत पोर्टल की जानकारी

Next

बांग्लादेश में पहले भी हिंदुओं पर होते थे अत्याचार, अब भी यह जारी : तस्लीमा नसरीन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.