Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/बोकारो: चास के विकास को नई रफ्तार, विधायक श्वेता सिंह ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
झारखण्डबोकारो

बोकारो: चास के विकास को नई रफ्तार, विधायक श्वेता सिंह ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बोकारो विधानसभा विधायक श्वेता सिंह ने शुक्रवार को चास नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में अपर नगर आयुक्त, चास संजीव कुमार के साथ शहर की आधारभूत संरचना, विकास योजनाओं और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में उप महापौर पूजा कुमारी, नगर निगम के वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Contents
  • योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए: विधायक
  • पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश
  • सफाई व्यवस्था और जलजमाव पर फोकस
  • अंडरग्राउंड सीवेज सिस्टम को बताया जरूरी
  • ट्रांसपोर्ट नगर और बस स्टैंड परियोजना की समीक्षा
  • सार्वजनिक भूमि संरक्षण और विस्थापित क्षेत्रों पर चर्चा

योजनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए: विधायक

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि चास शहर का सुनियोजित विकास, आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हर योजना समयबद्ध तरीके से जमीन पर दिखाई देनी चाहिए.

पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश

विधायक ने नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने पाइपलाइन लीकेज, अनियमित जलापूर्ति, कम प्रेशर और कई क्षेत्रों में समय पर पानी नहीं पहुंचने जैसी समस्याओं पर अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके रखरखाव को बेहतर बनाया जाए.

सफाई व्यवस्था और जलजमाव पर फोकस

बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. विधायक ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाना नगर निगम की जिम्मेदारी है. उन्होंने नियमित कचरा उठाव, नालियों की सफाई, जलजमाव की रोकथाम और वार्डवार सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया.

अंडरग्राउंड सीवेज सिस्टम को बताया जरूरी

विधायक श्वेता सिंह ने चास शहर के लिए अंडरग्राउंड सीवेज सिस्टम को महत्वपूर्ण परियोजना बताया. उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे शहर के लिए आधुनिक सीवेज नेटवर्क जरूरी है. उन्होंने कहा कि इससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी.

ट्रांसपोर्ट नगर और बस स्टैंड परियोजना की समीक्षा

बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना पर भी चर्चा हुई. विधायक ने कहा कि यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी. अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए आवश्यक भूमि नगर निगम द्वारा क्रय की जा रही है. वहीं बस स्टैंड परियोजना को शेयरिंग मॉडल के माध्यम से विकसित किया जा रहा है और यह अंतिम चरण में है.

सार्वजनिक भूमि संरक्षण और विस्थापित क्षेत्रों पर चर्चा

विधायक ने बाजार समिति की भूमि के संरक्षण और सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण रोकने को लेकर भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके अलावा विस्थापित वार्डों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जल्द ही जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन और सेल (SAIL) प्रबंधन के साथ संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने की बात कही गई. बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने चास शहर के विकास को गति देने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

ALSO READ: 50 लाख की ज्वेलरी लूट के आरोपी दाउद की जमानत पर सुनवाई टली, अब 7 सितंबर को होगी सुनवाई

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsBokaro breaking newsBokaro Latest NewsBokaro MLA Shweta SinghBokaro Municipal CorporationBokaro NewsBokaro Urban Developmentbreaking newsChas Bus Stand ProjectChas Civic AmenitiesChas Civic IssuesChas Cleanliness DriveChas DevelopmentChas Drainage SystemChas Encroachment IssueChas InfrastructureChas Municipal CorporationChas Nagar NigamChas NewsChas Pipeline LeakageChas Public ProblemsChas SanitationChas Sewerage ProjectChas Transport Nagar ProjectChas Urban DevelopmentChas Waste ManagementChas Water ProblemChas Water Supplycricketcricket matchCrime NewsDeputy Mayor Pooja KumariDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Breaking NewsJharkhand Current Affairs 2026Jharkhand jobJharkhand Latest NewsJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand Urban DevelopmentJobLatest NewsNarendra ModiNews Wave JharkhandRanchi NewsRanchi News PortalSAIL BokaroSanjeev Kumar ChasShibu sorenShweta Singh MLAsscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsUnderground Sewerage System ChasVacancyअंडरग्राउंड सीवेज सिस्टमअपराध न्यूज़कचरा उठावचास आधारभूत संरचनाचास जनसमस्याचास ताजा खबरचास नगर निगमचास न्यूजचास पेयजल समस्याचास विकास कार्यचास शहरी विकासजल निकासी समस्याजलापूर्ति व्यवस्थाझारखंडझारखंड की बड़ी खबरझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड शहरी विकासट्रांसपोर्ट नगर परियोजनाधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनगर निगम समीक्षा बैठकनरेंद्र मोदीनाली सफाईपाइपलाइन लीकेजबस स्टैंड परियोजनाबाजार समिति भूमिबोकारो नगर विकासबोकारो न्यूजबोकारो ब्रेकिंग न्यूजबोकारो विधायक श्वेता सिंहमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलविस्थापित वार्ड समस्याशिबू सोरेनश्वेता सिंह विधायकसफाई व्यवस्था चाससार्वजनिक भूमि अतिक्रमणसीवेज परियोजना चाससेल बोकारोस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

पलामू: TRI के तत्वाधान में जल सुरक्षा एवं युवा सशक्तिकरण पर परिचर्चा आयोजित

Next

चाईबासा: मध्य विद्यालय नकटी में BPO कालीचरण गुप्ता ने रेल परीक्षा का किया निरीक्षण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.