Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/चक्रधरपुर: टोकलो मंडल में भाजपा कार्यसमिति बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तीकरण पर जोर
झारखण्डपश्चिमी सिंहभूम

चक्रधरपुर: टोकलो मंडल में भाजपा कार्यसमिति बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 6, 2026

Chakradharpur:  भारतीय जनता पार्टी टोकलो मंडल की कार्यसमिति बैठक बुधवार को लौजोडा गांव में मंडल अध्यक्ष कांडे पड़ेया की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, बूथ सशक्तीकरण और मंडल स्तर पर संगठन विस्तार समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

Contents
  • संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर मंथन
  • बूथ मजबूत होगा तो संगठन बनेगा सशक्त : डॉ. विजय सिंह गगराई
  • संगठन की दिशा तय करने का मंच है कार्यसमिति बैठक : तीरथ जामुदा
  • बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर मंथन

बैठक में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए. इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी है. बैठक में जन-जन तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने और संगठन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.

बूथ मजबूत होगा तो संगठन बनेगा सशक्त : डॉ. विजय सिंह गगराई

ब्लॉक-1 अधिकारी डॉ. विजय सिंह गगराई ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त बनेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ जनता के बीच रहें. साथ ही पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें.

संगठन की दिशा तय करने का मंच है कार्यसमिति बैठक : तीरथ जामुदा

जिला महामंत्री तीरथ जामुदा ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक संगठन की दिशा और भविष्य की कार्ययोजना तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और बूथ सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है.

बैठक में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी प्रेम प्रधान, जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ बोदरा, ब्लॉक-1 अधिकारी डॉ. विजय सिंह गगराई, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा, मंडल महामंत्री सुरेश प्रधान सहित मंडल समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ: झारखंड में मानसून की बेरुखी: राज्यभर में अब तक 24 फीसदी बारिश की कमी, धान की खेती पर मंडराया संकट

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsBJPBJP Chakradharpur NewsBJP meetingBJP OrganizationBJP Organization ExpansionBJP Toklo Mandal MeetingBJP WorkersBJP Workers MeetingBooth StrengtheningBooth Strengthening Campaignbreaking newsChaibasa BJP NewsChaibasa NewsChakradharpurcricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand BJPJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand Political NewsJHARKHAND POLITICSJobLatest NewsMandal meetingNarendra ModiOrganization ExpansionPOLITICAL NEWSRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsToklo MandalToklo Mandal BJPVacancyWest SinghbhumWest Singhbhum Newsअपराध न्यूज़चक्रधरपुरचक्रधरपुर भाजपा खबरझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलटोकलो मंडलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीपश्चिमी सिंहभूमपश्चिमी सिंहभूम समाचारबूथ सशक्तीकरणभाजपामाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनसंगठन विस्तारस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

RIMS में आयुष्मान योजना से बची मरीज की जान, हाई रिस्क ओपन हार्ट सर्जरी रही सफल

Next

JPSC-JSSC विवाद पर सरकार का बड़ा कदम: छात्रों से संवाद को आगे आई हेमंत सोरेन सरकार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.