Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जामताड़ा/जामताड़ा: JPSC मामले में इरफान अंसारी का बड़ा आरोप, बोले- अनियमितताएं भाजपा शासनकाल से जुड़ी
जामताड़ाझारखण्ड

जामताड़ा: JPSC मामले में इरफान अंसारी का बड़ा आरोप, बोले- अनियमितताएं भाजपा शासनकाल से जुड़ी

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 8, 2026

Jamtara: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. शनिवार को जामताड़ा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जेपीएससी में घोटाले की शुरुआत भाजपा शासनकाल में हुई थी.भाजपा ने जो गड्ढा खोदा है, उसे भरने में समय लगेगा.

Contents
  • बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना
  • सभी जेपीएससी परीक्षाओं की जांच की मांग
  • छात्र आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर
  • छात्रों के हित में सकारात्मक कदम का भरोसा
  • आंदोलन का राजनीतिकरण न करने की अपील
  • JPSC मामले में कार्रवाई जारी
  • जैन समुदाय को दी बधाई

बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज जेपीएससी घोटाले को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें नैतिकता के आधार पर आत्ममंथन करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी में अनियमितताओं की शुरुआत उनके कार्यकाल से ही हुई थी.

सभी जेपीएससी परीक्षाओं की जांच की मांग

मंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि केवल 14वीं जेपीएससी परीक्षा की ही जांच न हो, बल्कि वर्ष 2000 से 2026 तक आयोजित सभी जेपीएससी परीक्षाओं की सीआईडी जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि व्यापक जांच से सच्चाई सामने आएगी और दूध का दूध तथा पानी का पानी हो जाएगा.

छात्र आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर

छात्र आंदोलन के संबंध में डॉ. अंसारी ने कहा कि आंदोलन के दौरान राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सरकार की ओर से तत्काल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई. एंबुलेंस भेजकर चिकित्सकों की टीम के माध्यम से उनका इलाज कराया गया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और छात्रों के साथ पूरी तरह खड़ी है.

छात्रों के हित में सकारात्मक कदम का भरोसा

मंत्री ने कहा कि छात्रों की मांगों को पूरा करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. कुछ बिंदुओं पर छात्रों को भी सरकार का पक्ष समझना होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों के हित में सकारात्मक कदम उठाएगी और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास जारी रहेगा.

आंदोलन का राजनीतिकरण न करने की अपील

डॉ. अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह छात्रों का आंदोलन है और सरकार लगातार छात्रों से बातचीत कर रही है. ऐसे में आंदोलन का राजनीतिकरण करना उचित नहीं है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी नेता के बहकावे में न आएं और सरकार पर भरोसा रखें.

JPSC मामले में कार्रवाई जारी

उन्होंने कहा कि जेपीएससी मामले में कार्रवाई जारी है और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं. सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच करा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

जैन समुदाय को दी बधाई

मंत्री ने इस दौरान जैन समुदाय को भी बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एकजुटता की मिसाल पेश की है और देश को बताया है कि जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर एकजुट कैसे हुआ जा सकता है. मौके पर कांग्रेस नेता इरशाद उल हक अर्शी, विनोद छतरिय, ब्लू चक्रवर्ती समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

ALSO READ: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं की गिरफ्तारी पर गिरिडीह में विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Tags:

amit shahBabulal MarandiBihar Jobbihar newsBJP regimebreaking newsCID ProbeCongress leadercricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDr Irfan AnsariEducation minister resignaionExam IrregularitiesGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJamtaraJamtara NewsJharkhand GovernmentJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJHARKHAND POLITICSJobJPSC examJPSC ScamLatest NewsNarendra ModiRahul KrantiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscstudent agitationStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़कांग्रेस नेताछात्र आंदोलनजामताड़ाजामताड़ा न्यूजजेपीएससी घोटालाजेपीएससी परीक्षाझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड राजनीतिझारखंड सरकारडॉ. इरफान अंसारीधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीपरीक्षा अनियमितताबाबूलाल मरांडीभाजपा शासनकालमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलराहुल क्रांतिशिबू सोरेनसीआईडी ​​जांचस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

आदिवासी महोत्सव से पहले मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर अफसरों ने दिए निर्देश

Next

साइबर सुरक्षा पर जोर: हवाई अड्डों पर साइबर सुरक्षा के घेरे को और मजबूत करेगा CISF, तैनात होंगे साइबर कमांडो, IIT रोपड़ से मिलाया हाथ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.