Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/मनोरंजन/BIG BREAKING: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर, मौके पर हुआ ढेर, साहिबगंज से  धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट
मनोरंजनरांची

BIG BREAKING: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर, मौके पर हुआ ढेर, साहिबगंज से  धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट

By News
August 2, 2026

Ranchi: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. यह घटना रविवार की रात जामताड़ा जिले में हुई है. जानकारी के अनुसार सुजीत सिन्हा को रविवार को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जाना था. इसी दौरान उसे कैदी वैन में बैठाकर जामताड़ा के रास्ते धनबाद ले जाया जा रहा था. जैसे ही जामताड़ा जिला की सीमा में कैदी वैन पहुंची और सुजीत सिन्हा ने कहा कि उसे टॉयलेट जाना है. जिसके बाद कैदी वैन रुकी. इसके बाद सुजीत सिन्हा ने मौका देखते ही कैदी वैन में सवार एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने लगा और फायरिंग करने लगा इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें सुजीत सिन्हा मौके पर ही मारा गया.

Contents
  • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मेदिनीनगर केंद्रीय कारा से साहिबगंज हुआ था शिफ्ट:
  • कई जिलों में फैला आपराधिक नेटवर्क:
  • जेल के अंदर से ही अपने नेटवर्क को संचालित करता था:
  • सहयोगियों के नेटवर्क का कर रहा था प्रयोग:

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मेदिनीनगर केंद्रीय कारा से साहिबगंज हुआ था शिफ्ट:

झारखंड जेल प्रशासन ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को नौ अक्टूबर 2025 को मेदिनीनगर केंद्रीय कारा से साहिबगंज मंडल कारा में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया था. यह कदम सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से उठाया गया था. पलामू पुलिस और मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर जेल आइजी ने सुजीत सिन्हा के स्थानांतरण का निर्देश दिया गया था. आदेश जारी होने के बाद उसे साहिबगंज मंडल कारा में शिफ्ट किया गया था.

कई जिलों में फैला आपराधिक नेटवर्क:

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा निवासी सुजीत सिन्हा का आपराधिक नेटवर्क झारखंड के कई जिलों में फैला है. उस पर रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और पलामू समेत विभिन्न जिलों में 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. केवल पलामू जिले में ही उसके खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं. इन मामलों में रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंग आपरेशन से जुड़े मामले शामिल हैं. हाल के वर्षों में वह कुछ मामलों में न्यायालय से बरी भी हुआ है, लेकिन कई गंभीर मामले अब भी विचाराधीन हैं.

जेल के अंदर से ही अपने नेटवर्क को संचालित करता था:

झारखंड और आसपास के क्षेत्रों का एक कुख्यात अपराधी था. उसका नाम आपराधिक नेटवर्क, रंगदारी (एक्सटॉर्शन), हत्या, और संगठित अपराध में प्रमुखता से लिया जाता है.लंबे समय से जेल (जैसे पलामू, गुमला, जमशेदपुर घाघीडीह) में बंद रहने के बावजूद वह जेल के अंदर से ही अपने नेटवर्क को संचालित करता रहा है. उसके गैंग का मुख्य निशाना निर्माण क्षेत्र (बिल्डर्स), कोयला कारोबारी और स्थानीय व्यवसायी रहे हैं. रंगदारी न देने पर गोलीबारी कराने और जान से मारने की धमकियां देने के कई मामले सामने आ चुके हैं.

सहयोगियों के नेटवर्क का कर रहा था प्रयोग:

सुजीत सिन्हा के जेल में रहने के दौरान उसके गिरोह की कमान उसकी पत्नी रिया सिन्हा अन्य करीबियों द्वारा संभाले जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई थी. हाल के वर्षों में वह विदेश में बैठे प्रिंस खान गैंग के साथ गठजोड़ कर अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री व रंगदारी नेटवर्क चला रहा था.

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़अपराधी सुजीत सिन्हाएनकाउंटरजामताड़ाझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद जेलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनसाहेबगंज जेलसुजीत सिन्हा एनकाउंटरसुजीत सिन्हा मारा गयास्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

News

Follow Me
Other Articles
Previous

जमशेदपुर: बर्मामाइंस में नशे के वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं 3 गोलियां, स्थिति गंभीर

Next

देवघर: बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 किमी लंबी कतार लगी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.