Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/कोडरमा/कोडरमा कॉलेजों को गिरिडीह से जोड़ने के विरोध में ABVP का 3 दिवसीय धरना शुरू
कोडरमाझारखण्ड

कोडरमा कॉलेजों को गिरिडीह से जोड़ने के विरोध में ABVP का 3 दिवसीय धरना शुरू

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Koderma: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), कोडरमा जिला ने छात्रहित से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों को लेकर गुरुवार से जे.जे. कॉलेज, झुमरी तिलैया परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया.

Contents
  • कोडरमा कॉलेजों को गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने का विरोध
  • प्रश्नपत्र लीक मामलों पर जताई चिंता
  • मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कोडरमा कॉलेजों को गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने का विरोध

अभाविप ने कोडरमा के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से अलग कर सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने के प्रस्ताव का विरोध किया. नगर मंत्री सुधांशु यादव ने कहा कि हजारीबाग की दूरी करीब 55 किलोमीटर है, जबकि गिरिडीह करीब 120 किलोमीटर दूर है. विश्वविद्यालय से जुड़े नामांकन, परीक्षा और प्रमाण-पत्र जैसे कार्यों के लिए छात्रों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का समय और पैसा दोनों प्रभावित होंगे. खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

प्रश्नपत्र लीक मामलों पर जताई चिंता

धरने के दौरान अभाविप के उपाध्यक्ष रोशन कुमार ने JPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक मामलों पर चिंता जताई. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अभाविप के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पप्पू कुमार ने कहा कि अगर सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में विनीत सिंह, अंकुश कुमार, अजय कुमार, प्रीतम कुमार समेत कई अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: कोडरमा : जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी करते रंगे हाथ 2 आरोपी गिरफ्तार, DCM और 65 पाइप बरामद

Tags:

abvp protestamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand Student ProtestJobJPSC PAPER LEAKKoderma NewsLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदअपराध न्यूज़कोडरमा कॉलेजकोडरमा न्यूजगिरिडीह विश्वविद्यालयछात्र आंदोलनजे जे कॉलेज झुमरी तिलैयाझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीप्रश्नपत्र लीकमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलविनोबा भावे विश्वविद्यालयशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

जानें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में दिन भर की गतिविधियां, रांची जिला प्रशासन और पुलिस संदिग्ध लोगों पर रख रही पैनी नजर

Next

कोडरमा: J. J कॉलेज बचाने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक करेंगे प्रेस वार्ता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.