Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/मोरहाबादी वेंडर मार्केट आज बंद, नगर निगम के नोटिस के विरोध में दुकानदारों का फैसला
झारखण्ड

मोरहाबादी वेंडर मार्केट आज बंद, नगर निगम के नोटिस के विरोध में दुकानदारों का फैसला

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
September 28, 2026

Ranchi News: नगर निगम के नोटिस और कथित वसूली के विरोध में मोरहाबादी वेंडर मार्केट के दुकानदारों ने सोमवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रविवार को मोरहाबादी में वेंडर मार्केट संघ की बैठक हुई, जिसमें दुकानदारों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर की।

Contents
  • दुकानदारों ने लगाए राशि मांगने के आरोप
  • मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी
  • बैठक में बड़ी संख्या में दुकानदार शामिल

दुकानदारों ने लगाए राशि मांगने के आरोप

संघ के अध्यक्ष डॉ. कुमार रोशन के मुताबिक, दुकानदारों से नगर निगम की ओर से कथित तौर पर राशि की मांग की जा रही है। उनका आरोप है कि राशि नहीं देने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी के विरोध में संघ ने एक दिन दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि दुकानदारों की समस्याओं और अपनी आपत्तियों को नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बंद का निर्णय लिया गया है। संघ का कहना है कि दुकानदारों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

डॉ. कुमार रोशन ने कहा कि यदि सोमवार के विरोध के बाद भी नगर निगम की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आता है, तो संघ आगे आंदोलन को लेकर बड़ा निर्णय ले सकता है। उन्होंने अनिश्चितकालीन बाजार बंद रखने की संभावना भी जताई और कहा कि आने वाले दिनों में संघ की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक में बड़ी संख्या में दुकानदार शामिल

वेंडर मार्केट संघ की बैठक में महेश साहू, राजेश कपूर, लक्ष्मी साहू, प्रथम महतो, दीपक कुमार, प्रताप सिंह, सुमित चटर्जी, प्रकाश साहू, प्रभु राम, भीम नारायण दास, जितेन वर्मा, अरुण वर्मा, शिव कुमार साहू, मंतोष साव, राजकुमार वर्मा, लालू राम वर्मा और राकेश पांडे सहित कई दुकानदार उपस्थित रहे।

Tags:

breaking newshindi newsHindi News PortalJharkhand Breaking NewsJharkhand Hindi NewsJharkhand NewsJharkhand News PortalLatest Hindi NewsRanchi Breaking NewsRanchi Hindi NewsRanchi NewsRanchi News Portal
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

SBI की ग्राहकों से अपील, बैंक हड़ताल से पहले पूरे कर लें जरूरी काम

झारखंड VIP सुरक्षा
Next

झारखंड के VIP सुरक्षा प्रोटोकॉल में प्रस्तावित बदलाव, दिल्ली दौरे पर CM समेत कई पदाधिकारियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.