मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक
Ranchi News: जमशेदपुर में सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे में तृषा समेत चार लोगों की मौत की पुष्टि विभिन्न रिपोर्टों में हुई है।
घटना पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने तृषा के असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिलने की कामना की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से घटना पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत तृषा की आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने का संबल मिलने की प्रार्थना की।
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर हुए इस हादसे में कार की खड़े वाहन से टक्कर होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।