Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/अपर बाजार के पुनर्विकास पर नगर निगम की बड़ी बैठक, व्यापारियों से 7 दिन में मांगे सुझाव
झारखण्डरांची

अपर बाजार के पुनर्विकास पर नगर निगम की बड़ी बैठक, व्यापारियों से 7 दिन में मांगे सुझाव

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 6, 2026

Ranchi: राजधानी रांची के सबसे पुराने और प्रमुख कारोबारी क्षेत्र अपर बाजार के पुनर्विकास को लेकर गुरुवार को अहम बैठक आयोजित की गई. रांची नगर निगम, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रेड यूनियन और व्यापारियों के प्रतिनिधियों के बीच हुई इस बैठक में इलाके को आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

Contents
  • 608 दुकानों के सर्वे में मिली कई अनियमितताएं 
  • व्यापारियों के हित सुरक्षित रखने का भरोसा
  • व्यापारियों ने रखीं अपनी समस्याएं
  • 7 दिनों में देने होंगे लिखित सुझाव
  • अपर बाजार को आधुनिक व्यावसायिक केंद्र बनाने की तैयारी

608 दुकानों के सर्वे में मिली कई अनियमितताएं 

नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि नगर निगम ने अपनी करीब 4.39 एकड़ जमीन पर बनी 608 दुकानों का सर्वे कराया है. सर्वे के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं. जांच में पाया गया कि करीब 180 दुकानें मूल आवंटनधारियों की जगह दूसरे लोग या उनके रिश्तेदार चला रहे हैं. वहीं करीब 30 दुकानों के अवैध हस्तांतरण के मामले भी सामने आए हैं. इसके अलावा बिना अनुमति पक्का और बहुमंजिला निर्माण तथा कई दुकानों पर वर्षों से किराया बकाया होने की जानकारी मिली है.

व्यापारियों के हित सुरक्षित रखने का भरोसा

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सर्वे का उद्देश्य व्यापारियों को डराना नहीं, बल्कि वास्तविक स्थिति सामने लाना है, ताकि पुनर्विकास की योजना पारदर्शी तरीके से तैयार की जा सके. उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. वहीं सरकारी संपत्ति से जुड़ी अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

व्यापारियों ने रखीं अपनी समस्याएं

बैठक में व्यापारियों ने पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक समस्या, जर्जर इमारतों, अग्नि सुरक्षा, स्वामित्व और व्यापार से जुड़ी अन्य समस्याओं को रखा. नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा.

7 दिनों में देने होंगे लिखित सुझाव

बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और व्यापारी संगठन 7 दिनों के भीतर अपर बाजार के पुनर्विकास को लेकर अपने लिखित सुझाव नगर निगम को सौंपेंगे. वहीं नगर निगम बिहारी धर्मशाला में विशेष शिविर लगाकर 31 मार्च 2026 तक के बकाया किराये की वसूली करेगा. इसके बाद प्राप्त सुझावों और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर अपर बाजार के पुनर्विकास की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी.

अपर बाजार को आधुनिक व्यावसायिक केंद्र बनाने की तैयारी

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि अपर बाजार रांची की पहचान है. इसे आधुनिक और व्यवस्थित बनाने का काम व्यापारियों के सहयोग और आपसी संवाद से ही पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए अपर बाजार को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक व्यावसायिक केंद्र बनाना है.
ALSO READ: रांची में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, नाम जोड़ने और सुधार का मिला मौका

Tags:

amit shahApar Bazar RedevelopmentBihar Jobbihar newsbreaking newsCommercial Area Redevelopmentcricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Business NewsJharkhand Chamber of CommerceJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNagar Nigam RanchiNarendra ModiParking Issue RanchiRanchi Breaking NewsRanchi Business NewsRanchi Latest NewsRanchi Market DevelopmentRanchi Municipal CorporationRanchi NewsRanchi News PortalRanchi Shop OwnersRanchi Traffic ProblemRanchi Urban DevelopmentRMC NewsRMC समाचारShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiSushant Gaurav RanchiTodays NewsUpper Bazar RanchiUpper Bazar Shop SurveyUpper Bazar UpdateVacancyअपर बाज़ार अपडेटअपर बाज़ार दुकान सर्वेक्षणअपर बाज़ार पुनर्विकासअपर बाज़ार रांचीअपराध न्यूज़कमर्शियल एरिया का पुनर्विकासझारखंडझारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्सझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड व्यापार समाचारझारखंड समाचारधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनगर निगम रांचीनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची ट्रैफिक समस्यारांची ताज़ा समाचाररांची दुकान मालिकरांची नगर निगमरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलरांची पार्किंग समस्यारांची बाज़ार विकासरांची ब्रेकिंग न्यूज़रांची व्यापार समाचाररांची शहरी विकासरांची समाचारशिबू सोरेनसुशांत गौरव रांचीस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

रांची में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, नाम जोड़ने और सुधार का मिला मौका

Next

कोडरमा: शादी की झांसा देकर नाबालिक लड़की को भागा कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर की धुनाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.