Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/सरायकेला: NGT की रोक के बाद भी जारी है अवैध बालू का कारोबार, प्रशासन सख्त
झारखण्डसरायकेला खरसावां

सरायकेला: NGT की रोक के बाद भी जारी है अवैध बालू का कारोबार, प्रशासन सख्त

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026
  • SDO के औचक निरीक्षण से बालू कारोबारियों में हड़कंप

Saraikela: राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा बालू पर रोक के आदेश लागू होने के बावजूद जिले में अवैध बालू परिवहन और भंडारण की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को चौका-ईचागढ़ मार्ग स्थित बालू भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया. टीम में प्रभारी अंचल अधिकारी तुलेश्वर रोहीदास और चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार भी शामिल थे.

Contents
  • भंडारण स्थलों की जांच, कागजात तलब
  • पुलिस को देखकर भागे ट्रैक्टर चालक

भंडारण स्थलों की जांच, कागजात तलब

एसडीओ की टीम ने चांडिल प्रखंड अंतर्गत चंदूडीह और ट्यूडूंगरी में जेएसएमडी द्वारा अधिकृत बालू भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान संचालकों से भंडारण से संबंधित सभी आवश्यक कागजात के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: रांची: JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में आइसा का प्रदर्शन, 7 अगस्त को विधानसभा मार्च

Saraikela: Illegal sand trade continues despite NGT ban, administration strict

पुलिस को देखकर भागे ट्रैक्टर चालक

निरीक्षण के दौरान जब प्रशासनिक टीम चौका-ईचागढ़ मार्ग से गुजर रही थी, तो कई ट्रैक्टर चालक सरकारी वाहन को देखकर झाड़ियों में अवैध बालू गिराकर फरार हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रात 12 बजे से तड़के 4 बजे तक इस मार्ग पर भारी वाहन और ट्रैक्टरों द्वारा अवैध बालू का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है. इससे सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार छापेमारी से अवैध बालू कारोबार पर रोक लगेगी. एसडीओ ने कहा कि अवैध खन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे.

Saraikela: Illegal sand trade continues despite NGT ban, administration strict

Tags:

administration strictamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscontinuescricketcricket matchCrime Newsdespite NGT banDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIllegal sandIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalSaraikelaShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsTradeVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

जमशेदपुर: सुंदरनगर में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, छात्रों को कानून और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Next

JPSC परीक्षा विवाद: 5 जिले के 18 ठिकानों पर सीआईडी छापेमारी, साल 2018 में आयोजित हुई सब-इंस्पेक्टर समेत 10 एग्जाम में अभियुक्त अभय तिवारी की भूमिका संदिग्ध

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.