Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/शिवमय हुआ लोहरदगा, सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
झारखण्डलोहरदगा

शिवमय हुआ लोहरदगा, सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Lohardaga: श्रावण मास की पहली सोमवारी पर सोमवार को पूरा लोहरदगा भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया. जिलेभर में “ओम नमः शिवाय” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा. सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की.

Contents
  • श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध 
  • भीड़ के नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात

सावन की पहली सोमवारी को लेकर जिले के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक खखपरता शिवधाम में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली. यहां तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. इसके अलावा सेन्हा प्रखंड के चंदवा गढ़ गांव स्थित शिव गुफा, भंडरा के अखिलेश्वर शिवधाम, कुडू के महादेव मंडा, नगर क्षेत्र के बुढ़वा महादेव मंदिर, मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर, दुर्गा बाड़ी, पावरगंज देवी मंदिर, ठकुराइन मंदिर, छतर बगीचा स्थित स्वयंभू शिव मंदिर तथा ईस्ट गोला रोड शिव मंदिर सहित जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं.

श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध 

शिवभक्तों ने स्नान-ध्यान के बाद भगवान भोलेनाथ को गंगाजल, जल, दूध, दही, शहद एवं पंचामृत से अभिषेक किया. साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के पुष्प, फल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की. मंदिरों में रुद्राभिषेक, शिव चालीसा पाठ, महामृत्युंजय मंत्र के जाप तथा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण शिवमय बना रहा. महिलाओं ने अखंड सौभाग्य एवं परिवार की खुशहाली की कामना की, जबकि युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव की आराधना में भाग लिया. कई मंदिरों में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा स्वयंसेवकों ने कतार व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं.

भीड़ के नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात

सावन की पहली सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की.धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं. इसी अटूट आस्था के साथ जिलेभर के हजारों श्रद्धालुओं ने पहली सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया.श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के इस अनुपम संगम ने सावन की पहली सोमवारी को लोहरदगा को पूरी तरह शिवमय बना दिया. दिनभर मंदिरों में गूंजते “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष ने पूरे जिले को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया.

ALSO READ : बाबूलाल मरांडी की शराब घोटाला मामले वाली PIL पर हाईकोर्ट में सुनवाई, IA स्वीकार, कोई अंतरिम आदेश नहीं

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

वर्क फ्रॉम होम के लिए 5 सस्ते स्टडी कॉर्नर आइडिया, कम बजट में बनाएं स्मार्ट और प्रोडक्टिव वर्कस्पेस

Next

रांची: OMR शीट की कार्बन कॉपी लेकर CID कार्यालय पहुंच रहे अभ्यर्थी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.