Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/JPSC गड़बड़ी मामला: CID ऑफिस पहुंचे पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते, नए गिरोह का खुलासा
झारखण्डरांची

JPSC गड़बड़ी मामला: CID ऑफिस पहुंचे पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते, नए गिरोह का खुलासा

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा गड़बड़ी मामले में आपराधिक अनुसंधान विभाग (सीआईडी )की जांच अब और तेज हो गई है. सोमवार को सीआईडी की नोटिस पर आयोग के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते पूछताछ के लिए सीआईडी मुख्यालय पहुंचे. आयोग में हुई कथित अनिमियताओं और ओएमआर शीट में हेरफेर के सिलसिले में उनसे गहन पूछताछ की जा रही है.

Contents
  • रिमांड पर लिए जाएंगे कई मुख्य आरोपी
  • अभ्यर्थी सौरभ से पूछताछ में ‘रैकेट’ का पर्दाफाश
  • रेंजर परीक्षा में भी ओएमआर हेराफेरी: IRB जवान और वनरक्षी रडार पर
  • लखनऊ का आरोपी सत्यपाल फरार, वारंट की तैयारी

रिमांड पर लिए जाएंगे कई मुख्य आरोपी

मामले की तह तक जाने के लिए सीआईडी सोमवार को कोर्ट में आवेदन देकर कई आरोपियों को फिर से रिमांड पर लेने की मांग करेगी. इनमें शामिल हैं श्वेता गुप्ता (जेपीएससी परीक्षा उपनियंत्रक), रामबीर सिंह (टीडीपीएल के निदेशक), मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी(गिरफ्तार डीएसओ) एजेंसी का मानना है कि इन आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ करने पर इस पूरे घोटाले के कई नए पहलू उजागर हो सकते हैं.

अभ्यर्थी सौरभ से पूछताछ में ‘रैकेट’ का पर्दाफाश

झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में सेटिंग के जरिए सफलता दिलाने वाले एक बड़े गिरोह का पता चला है गिरफ्तार अभ्यर्थी सुमन सौरभ से हुई सीआईडी पूछताछ में इस अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ. जांच एजेंसी के अनुसार, सुमन सौरभ के पास से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी भी बरामद नहीं हुई थी जिससे धांधली का संदेह और गहरा गया है. सीआईडी अब सौरभ द्वारा दी गई जानकारियों का सत्यापन कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके.

रेंजर परीक्षा में भी ओएमआर हेराफेरी: IRB जवान और वनरक्षी रडार पर

सीआईडी ने जेपीएससी द्वारा आयोजित फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रेंजर परीक्षा की भी पड़ताल शुरू कर दी है. इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर ओएमआर शीट में हेरफेर के गंभीर आरोप लगे हैं. रेंजर के कुल 170 पदों में से 17 पदों पर सेटिंग कराने में आईआरबी के एक जवान की भूमिका सामने आ रही है.परीक्षा में सफलता पाने वाले कई अभ्यर्थियों में वन विभाग के कार्यरत ‘वनरक्षी’शामिल हैं, जिनके संपर्क इस आईआरबी जवान से बताए जा रहे हैं.

लखनऊ का आरोपी सत्यपाल फरार, वारंट की तैयारी

परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्रालि (TDPL) के एक और निदेशक सत्यपाल सिंह की संलिप्तता भी इस घोटाले में पाई गई है. जब सीआईडी की टीम सत्यपाल को पकड़ने लखनऊ स्थित उसके ठिकाने पर पहुंची, तो वह पहले ही फरार हो चुका था. उसकी गिरफ्तारी के लिए सीआईडी सोमवार को रांची कोर्ट में गैर-जमानती वारंट के लिए आवेदन देगी.गौरतलब है कि टीडीपीएल के दूसरे निदेशक रामबीर सिंह को एजेंसी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है कि जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में धांधली का दायरा काफी बड़ा है और आने वाले दिनों में सीआईडी की इस कार्रवाई से कई बड़े चेहरों पर शिकंजा कस सकता है.

ALSO READ : चाईबासा: नहीं शुद्ध पेयजल, नहीं सड़क, नहीं नियमित बिजली; विकास के दावों पर ग्रामीणों का बड़ा सवाल

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

विरोध के बाद कुणाल कामरा का व्हाइटफील्ड शो रद्द, अब नए वेन्यू पर होंगे कार्यक्रम

Next

JPSC गड़बड़ी मामला, CID और पलामू पुलिस की बड़ी छापेमारी, शिक्षक संतोष सिंह और रविशंकर के ठिकानों से दस्तावेज व डिवाइस जब्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.