Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/गिरिडीह/गिरिडीह पुलिस को मिली नई ताकत: डायल-112 के 32 अत्याधुनिक वाहन सेवा में शामिल, DC-SP ने दिखाई हरी झंडी
गिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह पुलिस को मिली नई ताकत: डायल-112 के 32 अत्याधुनिक वाहन सेवा में शामिल, DC-SP ने दिखाई हरी झंडी

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 7, 2026

Giridih: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी डायल-112 एकीकृत आपातकालीन सेवा परियोजना के तहत गिरिडीह पुलिस को 32 नए पुलिस वाहन उपलब्ध कराए गए. इन वाहनों का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद संचालन शुरू किया गया. नए पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया.

Contents
  • डायल-112 सेवा
  • सहायता उपलब्ध
  • ये शामिल रहें 

डायल-112 सेवा

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि डायल-112 सेवा का उद्देश्य किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में आम लोगों तक सबसे कम समय में सहायता पहुंचाना है. नए वाहनों के शामिल होने से जिले में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज होगी. सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, चिकित्सा आपातस्थिति, महिला सुरक्षा, आगजनी या अन्य किसी भी संकट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अब और कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी. उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है. डायल-112 सेवा को मजबूत करने के लिए उपलब्ध कराए गए नए वाहन इस दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और लोगों को समय पर सहायता मिल सकेगी.

सहायता उपलब्ध

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों में इन वाहनों की तैनाती की जाएगी. प्रत्येक वाहन आधुनिक संचार प्रणाली से लैस है, जिससे कंट्रोल रूम और पुलिस टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा. उन्होंने कहा कि आपातकालीन कॉल प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना होगी, जिससे अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सकेगी. एसपी ने कहा कि नए वाहनों के संचालन से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी नियमित गश्ती अभियान को और मजबूती मिलेगी. इससे चोरी, लूट, छिनतई, अवैध गतिविधियों तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी. साथ ही आम लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी. कार्यक्रम के दौरान सभी वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षित एवं जनहित में इनके बेहतर उपयोग का संकल्प लिया. उपस्थित अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि डायल-112 सेवा के सुदृढ़ होने से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होगा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को पहले से अधिक तेज और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी.

ये शामिल रहें 

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस एवं एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी वन नीरज सिंह, डीएपी-2 आर.के. राणा, थाना प्रभारी रजन सिंह, श्याम किशोर महतो, राजीव कुमार सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे. सभी ने नए वाहनों के संचालन को गिरिडीह पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया.

AlsoRead:संसद स्थगित : राज्यसभा-लोकसभा 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, लोकसभा से MSME संशोधन विधेयक पारित

 

Tags:

32 state-of-the-art Dial-112 vehicles join serviceamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDC-SP flags offDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaiongets new strength: 32 state-of-the-art Dial-112 vehicles join servicegiridih policeGiridih Police gets new strengthGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

Next

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- ‘छात्रों की बात छात्रों के साथ होगी’

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.