Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/वरिष्ठ विधायक सरयू राय से अस्पताल पहुंचकर मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
झारखण्डपूर्वी सिंहभूम

वरिष्ठ विधायक सरयू राय से अस्पताल पहुंचकर मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 6, 2026

Jamshedpur: आज विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जब जमशेदपुर पश्चिम के वरिष्ठ विधायक एवं लोकप्रिय जननेता सरयू राय को सदन में नहीं देखा, तो उन्होंने तत्काल उनके बारे में जानकारी ली. पता चला कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें रांची स्थित क्यूरेस्टा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे, उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों की पूरी टीम से बातचीत कर बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Contents
  • सरयू राय जी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं: डॉ. इरफान अंसारी
  • सिद्धांतवादी और निर्भीक नेताओं में से एक हैं सरयू राय
  • शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना  की 

सरयू राय जी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं: डॉ. इरफान अंसारी

इस अवसर पर भावुक होते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “सरयू राय जी मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक समान हैं. उन्होंने हमेशा मुझे बेटे से भी बढ़कर स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया है. राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मुझे उनसे ही मिली है. स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की उन्होंने हमेशा खुलकर सराहना की और मेरा उत्साहवर्धन किया. उनसे हर मुलाकात मुझे कुछ नया सीखने का अवसर देती है.”

सिद्धांतवादी और निर्भीक नेताओं में से एक हैं सरयू राय

उन्होंने कहा कि सरयू राय जी झारखंड की राजनीति के सबसे अनुभवी, सिद्धांतवादी और निर्भीक नेताओं में से एक हैं. विधानसभा में जनता के मुद्दों को तथ्यों और पूरी मजबूती से उठाना उनकी पहचान है. जब तक उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता, तब तक वे लगातार प्रश्न करते रहते हैं. यही उनकी जनप्रतिबद्धता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का परिचायक है.

शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना  की 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “आज अपने अभिभावक से मिलकर मन भावुक हो गया. ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर विधानसभा में लौटें. झारखंड की जनता और हम सभी को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह की हमेशा आवश्यकता रहेगी. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हृदय से कामना करता हूं.”

ASLO READ : 7 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान, छात्र संगठनों ने 14वीं JPSC रद्द करने की उठाई मांग

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

छह पन्नों के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शर्तों का उलंघन किया तो रद्द हो जाएगी विनय चौबे की बेल

Next

श्रीलंका में टेस्ट से पहले हंगामा, ग्रीन पिच को लेकर टीम इंडिया ने उठाए सवाल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.