Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/कोडरमा/कोडरमा : बरसात में सफाईकर्मियों की सुरक्षा की पहल, नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने निजी खर्च से बांटे रेनकोट
कोडरमाझारखण्ड

कोडरमा : बरसात में सफाईकर्मियों की सुरक्षा की पहल, नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने निजी खर्च से बांटे रेनकोट

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 6, 2026

Koderma : बरसात में डोमचांच नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने सराहनीय पहल की है. नगर अध्यक्ष ने अपने निजी खर्च से नगर पंचायत के सभी सफाईकर्मियों को रेनकोट उपलब्ध कराया. रेनकोट वितरण का उद्देश्य बारिश के दौरान सफाई कार्य में जुटे कर्मियों को भीगने से बचाना और उन्हें बीमारियों से सुरक्षित रखना है.

Contents
  • बारिश में भी नहीं रुकेगा सफाई अभियान
  • बारिश में नहीं होगी परेशानी

रेनकोट वितरण कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, वार्ड पार्षद रंजीत साव, मुकेश कुमार, श्यामलाल यादव और पूर्व मुखिया सुरेश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सफाईकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना समाज और नगर प्रशासन की जिम्मेदारी है.

बारिश में भी नहीं रुकेगा सफाई अभियान

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि सफाईकर्मी नगर पंचायत की रीढ़ होते हैं. वे हर मौसम में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में उन्हें सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लगातार बारिश में भीगकर काम करने से उनके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है. इसी को देखते हुए अपने निजी संसाधनों से सभी सफाईकर्मियों के लिए रेनकोट की व्यवस्था की गई है, ताकि वे सुरक्षित रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें. उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाईकर्मियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उनके कार्य के प्रति सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है. भविष्य में भी सफाईकर्मियों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे.

बारिश में नहीं होगी परेशानी

रेनकोट मिलने पर सफाईकर्मियों ने नगर अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में यह रेनकोट उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा. इससे उन्हें सफाई कार्य के दौरान काफी राहत मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के अपनी सेवाएं दे सकेंगे. नगरवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सफाईकर्मियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया. उनका कहना था कि नगर की स्वच्छता बनाए रखने वाले कर्मियों की सुरक्षा का ध्यान रखना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम है.

Also Read : 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें दमदार फीचर्स और कीमत

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्रामीण विकास पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का जोर, कहा- योजनाएं गांव की जरूरतों के हिसाब से बनें

Next

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: ज्वलंत मुद्दों पर बढ़ सकती है सदन की कार्य अवधि, कार्यमंत्रणा समिति में बनी सहमति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.