Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जामताड़ा/जामताड़ा: नए सिविल सर्जन का बड़ा प्लान, बेहतर इलाज और सुविधाओं पर रहेगा फोकस
जामताड़ाझारखण्ड

जामताड़ा: नए सिविल सर्जन का बड़ा प्लान, बेहतर इलाज और सुविधाओं पर रहेगा फोकस

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Jamtara: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर नवपदस्थापित सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मरीजों की सुविधा और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं.

Contents
  • बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा देना प्राथमिकता
  • समस्या होने पर सीधे करें संपर्क
  • पहले भी जामताड़ा में दे चुके हैं सेवा
  • स्वास्थ्यकर्मियों से संवेदनशील व्यवहार की अपील
  • सामूहिक प्रयास से मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा देना प्राथमिकता

सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले के आम लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे.

समस्या होने पर सीधे करें संपर्क

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए सीधे उनसे संपर्क करें, ताकि उसका समय पर समाधान किया जा सके.डॉ. मिश्रा ने कहा कि जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे और इसमें आम नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है.

पहले भी जामताड़ा में दे चुके हैं सेवा

बता दें कि डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा इससे पहले भी जामताड़ा जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 4 अगस्त 2021 से 10 नवंबर 2023 तक जिले में कार्य किया था. जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों से परिचित होने के कारण उनके दोबारा पदस्थापन को अहम माना जा रहा है.

स्वास्थ्यकर्मियों से संवेदनशील व्यवहार की अपील

सिविल सर्जन ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों और उनके परिजनों के साथ सरल, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और सभी स्वास्थ्यकर्मी सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

सामूहिक प्रयास से मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए विभाग, चिकित्सकों, कर्मियों और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. सामूहिक प्रयास से ही जामताड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है.

ALSO READ: JPSC-JSSC परीक्षा आंदोलन: बाबूलाल मरांडी ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से किया मुलाकात, समर्थन देने का दिया भरोसा

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDr Surendra Kumar MishraEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJamtara Civil SurgeonJamtara Health DepartmentJamtara Health ServicesJamtara NewsJharkhand Health NewsJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest Jamtara NewsLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़जामताड़ा स्वास्थ्य व्यवस्थाजिला स्वास्थ्य व्यवस्थाझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड स्वास्थ्य सेवाडॉक्टरों की जिम्मेदारीधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमरीजों की सुविधामाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनसरकारी अस्पताल व्यवस्थासिविल सर्जन जामताड़ास्वतंत्रता दिवसस्वास्थ्य विभाग जामताड़ास्वास्थ्य सुधारस्वास्थ्य सेवाओं में सुधारहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

झारखंड विधानसभाः 6 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में गूंजेगा छात्रों का आक्रोश और सुखाड़ का दर्द

Next

हंटरगंज बाईपास निर्माण में तेजी लाने की मांग, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद कालीचरण सिंह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.