Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/गिरिडीह/गिरिडीह में SIR-2026 शुरू, 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति; 7 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
गिरिडीहझारखण्ड

गिरिडीह में SIR-2026 शुरू, 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति; 7 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Giridih:  जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता कर प्रारूप मतदाता सूची और ASDDF सूची के प्रकाशन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से जिले के सभी 2,586 मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है.

Contents
  • 4 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
  • ASDDF सूची में शामिल नाम प्रारूप सूची में नहीं होंगे शामिल
  • युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका
  • विशेष शिविर और घर-घर सत्यापन अभियान
  • 7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

4 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

उपायुक्त ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने या किसी भी आपत्ति के लिए 4 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है. उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना और परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांचने की अपील की. यदि किसी योग्य व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है या किसी तरह की त्रुटि है, तो निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है.

ASDDF सूची में शामिल नाम प्रारूप सूची में नहीं होंगे शामिल

डीसी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार जिले में गणना चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. प्राप्त गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर ASDDF सूची तैयार की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ASDDF सूची में शामिल मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं. इस सूची में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, पहले से पंजीकृत, अनुपस्थित और अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं.

युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

उपायुक्त ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं. इसके लिए प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है. आवेदन की सुविधा बीएलओ, ECINET मोबाइल ऐप और Voters Portal के माध्यम से भी उपलब्ध है.

विशेष शिविर और घर-घर सत्यापन अभियान

SIR-2026 को लेकर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. 8-9 अगस्त और 22-23 अगस्त को मतदान केंद्रों पर कैंप लगाया जाएगा. वहीं 15 अगस्त को पंचायत भवनों में ग्राम सभाएं आयोजित होंगी. इसके अलावा 25 अगस्त से 4 सितंबर तक Home-to-Roll Verification अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा.

7 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि दावा और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी. इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी. किसी भी जानकारी या सहायता के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं.

ALSO READ: हजारीबाग: न OTP आया, न कोई कॉल… फिर भी साफ हो गए 45 हजार रुपये, IPPB खाताधारक को साइबर ठगों का झटका

Tags:

amit shahASDDF ListBihar Jobbihar newsBLO verificationbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanECINET AppEducation minister resignaionElection Commission JharkhandGiridih newsGiridih SIR 2026Giridih Voter ListGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand Election NewsJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest Giridih NewsLatest NewsNarendra ModiRam Niwas Yadav DC GiridihRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorenspecial intensive revisionsscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyVoter List Revision 2026Voters Portalअपराध न्यूज़गिरिडीह SIR 2026गिरिडीह न्यूजगिरिडीह वोटर लिस्टझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमतदाता सूची दावा आपत्तिमतदाता सूची पुनरीक्षणमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलरामनिवास यादव डीसी गिरिडीहविशेष गहन पुनरीक्षणशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

हजारीबाग: न OTP आया, न कोई कॉल… फिर भी साफ हो गए 45 हजार रुपये, IPPB खाताधारक को साइबर ठगों का झटका

Next

रांची के निजी अस्पतालों को 30 अगस्त तक डिजिटल हेल्थ सिस्टम अपनाने का निर्देश, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.