Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/हजारीबाग: शहर संभाल रहे जवान, घर चलाना हुआ मुश्किल; होमगार्डों की दर्दभरी कहानी
झारखण्डहज़ारीबाग

हजारीबाग: शहर संभाल रहे जवान, घर चलाना हुआ मुश्किल; होमगार्डों की दर्दभरी कहानी

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Hazaribagh: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने वाले होमगार्ड जवान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. जवानों का आरोप है कि पिछले दो महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जबकि तीसरा महीना भी शुरू हो चुका है. वेतन नहीं मिलने से कई जवानों के परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है.

सड़क पर ड्यूटी, घर में आर्थिक तंगी

होमगार्ड जवानों का कहना है कि वे तेज धूप, बारिश और खराब मौसम के बीच लगातार चौराहों पर ड्यूटी कर रहे हैं. शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए घंटों खड़े रहने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है. जवानों ने बताया कि किसी के घर में बीमारी का इलाज कराना है, तो किसी के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. कई जवान मजबूरी में कर्ज लेकर घर का खर्च चला रहे हैं.

समोसा-जलेबी खाकर निभा रहे ड्यूटी

जवानों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान कई बार जेब में पैसे नहीं होने के कारण भरपेट खाना तक नहीं मिल पाता. मजबूरी में वे समोसा, जलेबी या चाय के सहारे घंटों की ड्यूटी पूरी कर रहे हैं. उनका कहना है कि आर्थिक परेशानी का असर अब स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है, लेकिन जिम्मेदारी के कारण वे लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं.

बारिश में भी सुविधाओं का अभाव

होमगार्ड जवानों के अनुसार बरसात के मौसम में भी उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. कई जगहों पर रेनकोट और खड़े होने के लिए शेड की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें बारिश में भी ड्यूटी करनी पड़ती है.

उधार लेकर चल रहा परिवार का खर्च

वेतन नहीं मिलने के कारण कई जवान रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर घर चला रहे हैं. जवानों का कहना है कि अब कई जगहों से उधार मिलना भी बंद हो गया है. दवा, बच्चों की फीस और जरूरी खर्चों को पूरा करना चुनौती बन गया है.

प्रशासन से वेतन भुगतान की मांग

होमगार्ड जवानों ने प्रशासन से लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की है. उनका कहना है कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं, इसलिए समय पर वेतन मिलना जरूरी है.

ALSO READ: 50 हजार के नकली नोट के साथ गिरफ्तार अभिषेक को हाईकोर्ट से बेल

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt JobHazaribagh Home GuardHazaribagh NewsHazaribagh Traffic Policehindi newsHindi News PortalHome Guard agitationHome Guard personnel salaryIndependence DayJharkhand Home GuardJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra Modipersonnel's grievancesplight of personnelPolice AdministrationRanchi NewsRanchi News Portalsalary paymentShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsTraffic ManagementVacancyअपराध न्यूज़जवानों का दर्दजवानों की परेशानीझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड होमगार्डट्रैफिक व्यवस्थाधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीपुलिस व्यवस्थामाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलवेतन भुगतानशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहजारीबाग खबरहज़ारीबाग़ ट्रैफ़िक पुलिसहजारीबाग होमगार्डहिंदी न्यूज़ पोर्टलहोमगार्ड आंदोलनहोमगार्ड जवान वेतन
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

JPSC व JSSC नियुक्ति विवाद: राज्यपाल से मिले CM हेमंत सोरेन, पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया और छात्रों को न्याय दिलाने पर दिया जोर

Next

LIC में शेयर बिक्री का बीमा कर्मचारियों ने किया विरोध, हजारीबाग में प्रदर्शन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.