Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह अगस्त से, 7 को पेश होगा पहला अनुपूरक बजट, तैयारियों को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
झारखण्डरांची

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र छह अगस्त से, 7 को पेश होगा पहला अनुपूरक बजट, तैयारियों को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 5, 2026

Ranchi: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आगामी छह अगस्त से शुरू होने जा रहा है, जो 12 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस मानसून सत्र के दौरान कुल पांच कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं. सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के निष्पादन के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा

Contents
  • सात अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट
  • विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक

सात अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

मानसून सत्र के दौरान सात अगस्त को राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी. पांच कार्य दिवसों वाले इस सत्र में राज्य के विकास और नीतिगत विषयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विधेयकों व मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक

सत्र की शुरुआत से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून सत्र के संचालन को सुचारू, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करना रहा. बैठक में सत्र की कार्यवाही के बेहतर संचालन, समय प्रबंधन और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. सर्वदलीय बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, जेएलकेएम विधायक जयराम महतो, आजसू विधायक निर्मल महतो और लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने भी बैठक में हिस्सा लिया और अपने विचार रखे. बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मानसून सत्र को गरिमापूर्ण और रचनात्मक तरीके से चलाने में सहयोग का आश्वासन दिया.

ALSO READ : सुप्रीम कोर्ट की अधिकारियों को सलाह: ‘प्रदर्शनकारी छात्रों से निपटते समय बरतें संयम, हिंसा से बिगड़ती है स्थिति’

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

गिरिडीह: PM श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति की पहली बैठक संपन्न, आगामी तैयारियों पर बनी रणनीति

Next

रांची: NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अनशन पर बैठे छात्रों से की मुलाकात, CM से आज ही बात करने का दिया भरोसा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.