Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/चतरा/चतरा के टंडवा में मॉब लिंचिंग: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, पिता को खंभे से बांधकर पीटा
चतराझारखण्ड

चतरा के टंडवा में मॉब लिंचिंग: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, पिता को खंभे से बांधकर पीटा

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Chatra: जिले से एक सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है. टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के दौरान आरोपी के पिता को भी भीड़ ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है.

Contents
  • क्या है पूरा मामला?
  • भीड़ ने घर घेरकर किया हमला, सड़क पर घसीटा
  • अस्पताल ले जाते समय आरोपी की मौत
  • इलाका छावनी में तब्दील, हमलावरों की तलाश जारी

क्या है पूरा मामला?

घटना की शुरुआत सोमवार की शाम से हुई, जब गांव की एक नाबालिग लड़की शौच के लिए बाहर निकली थी. आरोप है कि गांव के ही युवक मोहम्मद इमरोज ने नाबालिग का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मंगलवार की सुबह पीड़ित लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जैसे ही यह बात गांव में फैली, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

भीड़ ने घर घेरकर किया हमला, सड़क पर घसीटा

लड़की के परिजनों और ग्रामीणों की सैकड़ों की संख्या में भीड़ ने आरोपी मोहम्मद इमरोज के घर को घेर लिया. आक्रोशित भीड़ ने इमरोज को घर से खींचकर बाहर निकाला और लाठी-डंडों व पत्थरों से उस पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने आरोपी को सड़क पर बेरहमी से घसीटा और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इस दौरान जब आरोपी के पिता ने उसे बचाने की कोशिश की, तो भीड़ ने उन्हें भी एक खंभे से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई की. बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों को भी भीड़ के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा.

यह भी पढ़ें: घाघीडीह जेल से गैंग चला रहा था सुजीत सिन्हा, AK-47 से होनी थी गैंगस्टर अखिलेश सिंह की हत्या, पुलिस ने नाकाम की थी साजिश

अस्पताल ले जाते समय आरोपी की मौत

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल इमरोज को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत टंडवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया, लेकिन हजारीबाग ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

इलाका छावनी में तब्दील, हमलावरों की तलाश जारी

इस घटना के बाद बड़गांव और आसपास के टंडवा क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है और भारी संख्या में बल तैनात किया गया है. पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर हमलावरों और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और छापेमारी जारी है.

Tags:

a minora young manaccusedamit shahand beatenand his fatherBihar Jobbihar newsbreaking newsby a mobChatracricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News Portalin TandwaIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsMob lynchingNarendra Modiof rapingRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in Ranchito a poleto deathTodays NewsVacancywas beatenwas tiedअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

डूरंड कप: पिछड़ने के बाद दिल्ली SC की दमदार वापसी, जमशेदपुर FC को 2-1 से हराया

Next

5 अगस्त को कोडरमा जिला के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची का होगा प्रकाशन : DC

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.