Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/बेरमो: DVC बोकारो थर्मल के ऐश पॉन्ड में क्षमता से अधिक छाई, ओवरलोडिंग पूरी तरह बंद: GM
झारखण्डबोकारो

बेरमो: DVC बोकारो थर्मल के ऐश पॉन्ड में क्षमता से अधिक छाई, ओवरलोडिंग पूरी तरह बंद: GM

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Bermo: DVC बोकारो थर्मल स्थित ऐश पॉन्ड से लगातार उठाव किए जाने के बावजूद वर्तमान में क्षमता से अधिक छाई जमा है. पॉन्ड को खाली कराने के उद्देश्य से वर्तमान में यहां से हजारीबाग, कसमार और राजगंज स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थलों के लिए छाई भेजी जा रही है. इसके साथ ही स्थानीय पावर प्लांट स्थित रेलवे के रैक यार्ड में भी छाई ट्रांसपोर्टिंग का कार्य लगातार जारी है.

Contents
  • सेटलिंग पॉन्ड से युद्धस्तर पर निकाली जा रही छाई
  • ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक, प्लांट पर संकट की आशंका

सेटलिंग पॉन्ड से युद्धस्तर पर निकाली जा रही छाई

ऐश पॉन्ड के दोनों पॉन्ड में छाई की मात्रा क्षमता से अधिक हो जाने के कारण पॉन्ड स्थित वेल के रास्ते बड़ी मात्रा में छाई दोनों सेटलिंग पॉन्ड में जाकर जमा हो गई है. फिलहाल इन दोनों सेटलिंग पॉन्ड से छाई निकालने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है और निकाली गई छाई को एक नंबर पॉन्ड में ही जमा किया जा रहा है. इसके अलावा सेटलिंग पॉन्ड के माध्यम से रिकवरी क्षेत्र में भी छाई जमा हो गई थी, जिसे वहां से निकालकर पास ही के स्थान पर रखा गया है.

ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक, प्लांट पर संकट की आशंका

इस पूरे मामले पर DVC के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एए कुजूर ने बताया कि संबंधित कंपनियों द्वारा पॉन्ड से प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन हजार मीट्रिक टन छाई का उठाव और ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पॉन्ड से छाई की ढुलाई में लगे हाईवा वाहनों की ओवरलोडिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है.

GM ने कहा कि पॉन्ड में अभी भी क्षमता से अधिक छाई मौजूद है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर खाली कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐश पॉन्ड के मुद्दे पर केवल राजनीति की जा रही है. यदि यही स्थिति रही तो ऐश पॉन्ड की समस्या के कारण पूरे पावर प्लांट को बंद करने की नौबत भी आ सकती है.

ALSO READ: बेरमो: DVC कोनार डैम में 16वां अंगदान जागरूकता अभियान आयोजित, महादान का दिया गया संदेश

Tags:

amit shahAsh PondBermoBihar Jobbihar newsBokaro Thermalbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDVCEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiPower PlantRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

बोकारो: ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम में 33 मामलों की सुनवाई

Next

बोकारो: थर्मल में अवैध बिजली कनेक्शनों पर DVC सख्त, मीटर के तहत कनेक्शन लेने के लिए नोटिस जारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.