Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर : कोर्ट से पत्नी रिया सिन्हा को मिली एक दिन की पैरोल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कल होगा अंतिम संस्कार
झारखण्डरांची

कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर : कोर्ट से पत्नी रिया सिन्हा को मिली एक दिन की पैरोल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कल होगा अंतिम संस्कार

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Palamu: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनकी पत्नी रिया सिन्हा को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय से एक दिन की पैरोल मंजूर कर दी गई है. अदालत के इस आदेश के बाद अब बुधवार को पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव मरहा पथरा में सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार किए जाने की पूरी संभावना है. न्यायालय से आदेश मिलने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन रिहाई से जुड़ी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा है. औपचारिकताएं पूरी होते ही रिया सिन्हा को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच उनके गांव ले जाया जाएगा, जहां वह अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होंगी. परिजनों को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी.

Contents
  • मंगलवार को गांव पहुंचा शव, रोते-बिलखते परिजनों का बुरा हाल
  • पत्नी और बेटे का इंतजार, टला मंगलवार का कार्यक्रम
  • प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

मंगलवार को गांव पहुंचा शव, रोते-बिलखते परिजनों का बुरा हाल

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव मंगलवार को उनके पैतृक गांव मरहा पथरा लाया गया था. जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से भारी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे.

पत्नी और बेटे का इंतजार, टला मंगलवार का कार्यक्रम

स्वजनों ने जानकारी दी कि पत्नी रिया सिन्हा और पुत्र अक्षत कुमार की उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण मंगलवार को होने वाला अंतिम संस्कार स्थगित कर दिया गया था. परिजनों ने शव को सुरक्षित रखा हुआ है ताकि सभी सदस्य अंतिम दर्शन कर सकें.

प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

मामले की संवेदनशीलता और गांव में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र और मरहा पथरा गांव के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ इलाके में पैनी नजर रखी जा रही है ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सके.

ALSO READ : शराब घोटाला मामला: ACB मुख्यालय में तीन पूर्व अधिकारियों से पूछताछ जारी, राजस्व नुकसान और टेंडर प्रक्रिया पर ली जा रही जानकारियां 

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर रांची समाहरणालय में रक्तदान शिविर, DC-SSP समेत अधिकारियों ने किया रक्तदान

Next

जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही है भाजपा, कांग्रेस का मीडिया विंग लड़ेगा डिजिटल और वैचारिक लड़ाई : केशव महतो कमलेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.