Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में मुख स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित
झारखण्डसरायकेला खरसावां

CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में मुख स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर हुआ आयोजित

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Sraikela: राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 120 छात्राओं के मुख एवं दंत स्वास्थ्य की जांच की गई.

Contents
  • उपचार के संबंध में जानकारी दी गई
  • स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई

उपचार के संबंध में जानकारी दी गई

शिविर के दौरान छात्राओं को दांतों एवं मुख की स्वच्छता बनाए रखने, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार अपनाने तथा दंत रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. साथ ही मुख संबंधी बीमारियों की प्रारंभिक पहचान एवं समय पर उपचार के महत्व से भी अवगत कराया गया. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया गया कि गुटखा, खैनी, पान मसाला, बीड़ी एवं सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पाद मुख कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण हैं. छात्राओं से स्वयं तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर भी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक रोगों के सामान्य लक्षण, समय पर पहचान तथा बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई.

स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई

शिविर के समापन पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम में सदर अस्पताल, सरायकेला की दंत चिकित्सक, दंत स्वास्थ्य विज्ञानी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के परामर्शी, समाजसेवी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे.

AlsoRead:धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी महापुरुष भाजपा के हैं आराध्य : दुष्यंत गौतम

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले सभी महापुरुष भाजपा के हैं आराध्य : दुष्यंत गौतम

Next

चाईबासा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.