Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/शिबू सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प, कांग्रेस ने कहा- ‘जननायक के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध’
झारखण्डरांची

शिबू सोरेन की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प, कांग्रेस ने कहा- ‘जननायक के सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध’

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Ranchi: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. सभा को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित किया. उनका सपना केवल अलग झारखंड राज्य बनाना नहीं था, बल्कि ऐसा राज्य बनाना था जहां हर वर्ग को सम्मान, न्याय और विकास के समान अवसर मिलें.

यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस प्रभारी के. राजू करेंगे CM हेमंत से मुलाकात, सरकार बना सकती है बातचीत के लिए कमिटी

‘महागठबंधन सरकार दिशोम गुरु के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन सरकार दिशोम गुरु के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो और गठबंधन के अन्य दल सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ राज्य के विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं. केशव महतो ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के सामने कई चुनौतियां हैं. ऐसे दौर में शिबू सोरेन के विचार और उनका संघर्ष समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी जनसेवा और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नेताओं ने भी शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा और झारखंड के इतिहास में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा.

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsCongress says it is committed to building the Jharkhand of the leader's dreams.cricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalResolving to carry forward Shibu Soren's legacyShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

कोडरमा: छात्रों की मेहनत, भविष्य और भरोसे के साथ न्याय हो- प्रकाश रजक

Next

सरायकेला : तिरुलडीह गैस सिलेंडर चोरी कांड का उद्भेदन, 3 गिरफ्तार, 64 सिलेंडर बरामद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.