Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन को हिमंता बिस्वा सरमा का नैतिक समर्थन, बोले- युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय स्वीकार नहीं
झारखण्ड

JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन को हिमंता बिस्वा सरमा का नैतिक समर्थन, बोले- युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय स्वीकार नहीं

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 4, 2026

Ranchi: झारखंड में JSSC-CGL अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ रहा है. भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी आवाज उठाई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए झारखंड सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील की है.

Contents
  • झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान छात्रों की पीड़ा को करीब से देखा- हिमंता
  • सरकार समय रहते कार्रवाई करती तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती
  • छात्रों के आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान छात्रों की पीड़ा को करीब से देखा- हिमंता

हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें JSSC-CGL अभ्यर्थियों की पीड़ा, आक्रोश और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी चिंता को करीब से देखने का मौका मिला था. उन्होंने कहा कि आज जो छात्र अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उनकी भावनाओं को वह भली-भांति समझ सकते हैं.

Read Also: झारखंड लॉ ऑफिसर इंगेजमेंट नियमावली के खिलाफ दायर याचिका पर 18 अगस्त को सुनवाई

सरकार समय रहते कार्रवाई करती तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती

असम के मुख्यमंत्री ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार समय रहते छात्रों की शिकायतों पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करती, तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती. उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर आरोप लगातार बढ़ते गए और इसका असर आज लाखों युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है.

छात्रों के आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन

हिमंता बिस्वा सरमा ने JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन के प्रति अपना नैतिक समर्थन व्यक्त किया. उन्होंने झारखंड सरकार से अपील करते हुए कहा कि छात्रों की जायज मांगों को अविलंब स्वीकार किया जाए और उनके साथ न्याय किया जाए. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता. हिमंता के इस बयान के बाद JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर झारखंड की सियासत और गरमाने के आसार हैं.

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

E20 पेट्रोल के विरोध में AAP का प्रदर्शन, केजरीवाल का मार्च बीच रास्ते में रोका

Next

CRPF कैंप के अंदर जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, 1 गंभीर; दोनों आरोपी जवानों ने भी खुद को मारी गोली

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.