Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/झारखंड बना देश का पहला प्रशिक्षण केंद्र, 6 राज्यों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशा कार्यकर्ताओं की नई ट्रेनिंग पर करेंगे मंथन
झारखण्डरांची

झारखंड बना देश का पहला प्रशिक्षण केंद्र, 6 राज्यों के स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशा कार्यकर्ताओं की नई ट्रेनिंग पर करेंगे मंथन

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 3, 2026

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और NHSRC के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट्स में 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. इस प्रशिक्षण में देश के छह राज्यों से आए 35 मास्टर ट्रेनर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. यह प्रशिक्षण 12 अगस्त तक चलेगा. यह देश का पहला ऐसा क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं के लिए तैयार किए गए नए इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल पर मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाना तथा आशा कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाना है.

Contents
  • डिजिटल काम करने वाली सहियाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
  • छह राज्यों के विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव
  • ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

डिजिटल काम करने वाली सहियाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एनएचएम झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहियाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि बेहतर डिजिटल कार्य करने वाली सहियाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें भविष्य में मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण सामग्री को आसान हिंदी में तैयार किया जाएगा, ताकि सहियाओं को इसे समझने में किसी तरह की परेशानी न हो. साथ ही ‘सहिया ऐप’, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और डेटा प्रबंधन को और मजबूत किया जाएगा.

छह राज्यों के विशेषज्ञ साझा करेंगे अनुभव

प्रशिक्षण में झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक और राज्य स्तरीय प्रशिक्षक शामिल हुए हैं. वहीं, NHSRC नई दिल्ली के विशेषज्ञ प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न राज्यों के सफल मॉडल और अनुभव साझा किए जाएंगे, ताकि उन्हें अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सके.

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

खूंटी के सिविल सर्जन डॉ. ललित नारायण पाठक ने कहा कि इस स्तर के राष्ट्रीय प्रशिक्षण का आयोजन जिले के लिए गर्व की बात है. यहां प्रशिक्षण लेने वाले मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने राज्यों में जाकर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी.

AlsoRead:बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस का हमला, राकेश सिन्हा बोले- ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में जनता ने दिया बड़ा संदेश’

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand becomes the country's first training center; health experts from six states will brainstorm on new training for ASHA workersJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

JFC बंद होने के विवाद के बीच टाटा स्टील का बयान, कहा- खिलाड़ियों का भविष्य रहेगा सुरक्षित

Next

IM CAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, MBA का सपना पूरा करने का मौका, जानें पात्रता, फीस और आवेदन प्रक्रिया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.