Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/सरायकेला: दलमा में टूरिज्म कॉटेज का उद्घाटन, हाथी-मानव संघर्ष पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद
झारखण्डसरायकेला खरसावां

सरायकेला: दलमा में टूरिज्म कॉटेज का उद्घाटन, हाथी-मानव संघर्ष पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 2, 2026

Seraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के माकूलाकोचा चेकनाका के पास बने नए टूरिज्म कॉटेज का उद्घाटन रविवार को धूमधाम से किया गया. पर्यटन मंत्री सुदिव्य  कुमार सोनू, ईचागढ़ विधायक सविता महतो और दलमा डीएफओ सबा आलम अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कॉटेज का शुभारंभ किया.

Contents
  • दलमा को टूरिज्म हब बनाने की तैयारी
  • हाथी-मानव संघर्ष पर मंत्री के बयान से विवाद
  • हाथियों के पलायन का मुद्दा उठा
  • “जानवर नहीं होंगे तो पर्यटक क्यों आएंगे”
  • ठोस पहल की मांग

दलमा को टूरिज्म हब बनाने की तैयारी

उद्घाटन समारोह में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार दलमा क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बताया कि TDC के 30 लोगों ने IHM मुंबई से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और इन प्रशिक्षित युवाओं को पर्यटन स्थलों पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. मंत्री ने कहा कि पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा, “टूरिस्ट आएंगे तो गांव की दुकान, पानी, बिस्कुट और अन्य छोटी-छोटी चीजों की बिक्री भी बढ़ेगी. इसका सबसे अधिक फायदा स्थानीय लोगों को होगा.”

हाथी-मानव संघर्ष पर मंत्री के बयान से विवाद

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मंत्री से हाथी-मानव संघर्ष के बढ़ते मामलों पर सवाल पूछा. इस पर मंत्री ने कहा, “जंगल में घर बनाएंगे तो हाथी तो तोड़ेगा ही.” मंत्री के इस बयान के बाद स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि मंत्री को दलमा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी नहीं है.

हाथियों के पलायन का मुद्दा उठा

स्थानीय लोगों का कहना है कि दलमा गज परियोजना क्षेत्र में अब हाथियों की संख्या काफी कम हो गई है. जंगलों में लगातार कटाई और आग लगने की घटनाओं के कारण हाथियों के झुंड दलमा सेंचुरी छोड़कर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में चले गए हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार पर्यटन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन हाथियों के लिए भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है.

“जानवर नहीं होंगे तो पर्यटक क्यों आएंगे”

ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि पर्यटक केवल जंगल देखने नहीं आते, बल्कि हाथी, हिरण और अन्य वन्यजीव देखने की इच्छा लेकर आते हैं. उनका कहना है कि यदि वन्यजीव ही नहीं बचेंगे तो पर्यटन विकास का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा.

ठोस पहल की मांग

ग्रामीणों ने सरकार से हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए सोलर फेंसिंग, खाई निर्माण, फूड-प्लॉट, पानी की व्यवस्था और स्थायी निगरानी टीम जैसी ठोस योजनाएं लागू करने की मांग की है.  दलमा क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है, लेकिन वन्यजीव संरक्षण और हाथियों को वापस सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की चुनौती अब भी बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन विकास के साथ-साथ सेंचुरी के पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीवों की सुरक्षा पर समान रूप से ध्यान देना जरूरी है.
ALSO READ : पाकुड़ में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newsChandilcricketcricket matchCrime NewsDalma elephant migrationDalma gaj projectDalma sanctuaryDalma sanctuary newsDalma tourism cottageDalma tourism hubDalma tourism newsDalma Wildlife SanctuaryDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionelephant fencingGovt Jobhindi newsHindi News PortalHuman-Elephant ConflictIchagarh MLA Savita MahatoIHM मुंबई ट्रेनिंगIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand tourismJobLatest NewsNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalSaraikelaShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiSudivya Kumar SonuSujit Kumar SonuTDC प्रशिक्षणTodays NewsVacancyWildlife Conservationअपराध न्यूज़ईचागढ़ विधानसभाचांडिलचांडिल समाचारजंगल कटाईजंगल में घरझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड पर्यटन समाचारटूरिज्म कॉटेजटूरिज्म हबदलमादलमा DFO सवा आलम अंसारीदलमा पर्यटनदलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरीदलमा हाथी संघर्षधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीपर्यटन उद्घाटनपर्यटन मंत्री सुजीत कुमार सोनूपर्यटन विकासपर्यटन से रोजगारफूड प्लॉटमंत्री बयान विवादमाइक्रोसॉफ्टमाकूलाकोचारांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टललोकल रोजगारवनाग्निवन्यजीव निगरानीवन्यजीव संरक्षणशिबू सोरेनसरायकेलासरायकेला समाचारसविता महतोसुदिव्य कुमार सोनूसोलर फेंसिंगस्थानीय रोजगारस्वतंत्रता दिवसहाथियों का पलायनहाथियों के लिए भोजन पानीहाथी-मानव संघर्षहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: स्वदेश लौटने पर भारोत्तोलन टीम का भव्य स्वागत, मीराबाई चानू ने कहा- ‘खुशी है कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकीं’

Next

रांची: 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे राज्य के कर्मचारी, समान वेतन समेत 25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.