Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/पलामू: ‘पंचायत परामर्श यात्रा’ में उमड़ी भीड़, पाटन में केएन त्रिपाठी को स्थानीय समस्याओं से कराया गया अवगत
झारखण्डपलामू

पलामू: ‘पंचायत परामर्श यात्रा’ में उमड़ी भीड़, पाटन में केएन त्रिपाठी को स्थानीय समस्याओं से कराया गया अवगत

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 2, 2026

Palamu: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ‘पंचायत परामर्श यात्रा’ के तहत पाटन क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और छात्र उपस्थित हुए, जिन्होंने अंचल, प्रखंड और थाना स्तर पर आ रही प्रशासनिक दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया. जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. छात्रों ने बताया कि परीक्षाओं में हिंदी भाषा का विकल्प न होने और क्षेत्रीय भाषाओं में मगही तथा भोजपुरी को शामिल न किए जाने के कारण उन्हें प्रश्नपत्रों को समझने में काफी कठिनाई हो रही है. पूर्व मंत्री ने छात्रों की इस समस्या को गंभीरता से सुना और इसे उचित पटल पर उठाने का आश्वासन दिया.

Contents
  • 15 अक्टूबर तक तीन जिलों की 587 पंचायतों में पूरी होगी यात्रा
  • केएन त्रिपाठी ने आमलोगों की समस्याएं सुनीं

15 अक्टूबर तक तीन जिलों की 587 पंचायतों में पूरी होगी यात्रा

दौरे के क्रम में जानकारी दी गई कि इस परामर्श यात्रा के जरिए पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों- पलामू की 283 पंचायतों, गढ़वा की 189 पंचायतों और लातेहार की 115 पंचायतों (कुल 587 पंचायतों) को कवर किया जाएगा. यह अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा और सभी निर्धारित पंचायतों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी.

यह भी पढ़ें: असम, केरल और गुजरात में बाढ़ से स्थिति नाजुक, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

केएन त्रिपाठी ने आमलोगों की समस्याएं सुनीं

पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने रविवार सुबह 8:00 बजे से ही विभिन्न पंचायतों का रुख किया. उन्होंने पंचायत सचिवालय मेराल, बरवाडीह, सिरम, शाहदेवा के अलावा राजहरा, सगुना, सेमरी, पंचकेडिया और नवाखास पंचायतों का दौरा कर आम जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना.

Tags:

'Panchayat Consultation Tour'; KN Tripathiamit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsCrowdsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionfor thegatheredGovt Jobhindi newsHindi News Portalin PatanIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsNarendra Modiof local problemsPalamuRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancywas apprisedअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

पलामू: हुसैनाबाद में प्रगतिशील युवा क्लब की बैठक, संगठन विस्तार और नए अध्यक्ष के गठन पर चर्चा

Next

बैंक में बंधक फ्लैट बेचने और दोबारा लोन लेने का आरोप, सुलोचना केशरी, रंजीत साव सहित कई पर प्राथमिकी दर्ज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.