Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/कोडरमा/कोडरमा: मरकच्चो में GPDP 2026-27 को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, पंचायत विकास योजना पर जोर
कोडरमाझारखण्ड

कोडरमा: मरकच्चो में GPDP 2026-27 को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, पंचायत विकास योजना पर जोर

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

Koderma: ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) 2026-27 के प्रभावी एवं सहभागी निर्माण के उद्देश्य से मरकच्चो प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत फैसिलिटेशन टीम (GPFT) के द्वितीय बैच का द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का संचालन ब्लॉक रिसोर्स टीम (BRT) द्वारा किया गया.

Contents
  • आठ पंचायतों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
  • जीपीडीपी निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई
  • जनभागीदारी आधारित योजना निर्माण पर जोर
  • व्यावहारिक अभ्यास और समूह चर्चा का आयोजन

आठ पंचायतों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

प्रशिक्षण में मरकच्चो उत्तरी, मरकच्चो दक्षिणी, मरकच्चो मध्य, नावाडीह, डगरनवां, मूर्कमनाय, देवीपुर और कादोडीह पंचायतों के जीपीएफटी सदस्यों ने भाग लिया. प्रशिक्षण टीम में प्रखंड समन्वयक शशि कुमार यादव, सहायक अभियंता बादल दास और मुखिया एवं मास्टर ट्रेनर नीता कुमारी शामिल रहे.

जीपीडीपी निर्माण की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई गई

प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की चरणबद्ध प्रक्रिया, 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देश, ग्राम सभा की भूमिका, सहभागी योजना निर्माण, पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI), विकास स्थिति रिपोर्ट (DSR), संसाधन मानचित्रण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण तथा ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर योजना प्रविष्टि जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया.

जनभागीदारी आधारित योजना निर्माण पर जोर

प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना स्थानीय आवश्यकताओं, जनभागीदारी और पारदर्शिता पर आधारित होनी चाहिए. उन्होंने जीपीएफटी सदस्यों से ग्राम सभाओं को सक्रिय बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण जीपीडीपी तैयार करने का आह्वान किया.

व्यावहारिक अभ्यास और समूह चर्चा का आयोजन

प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक अभ्यास, समूह चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने पंचायतों में प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की अपील की गई. कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के संबंधित पदाधिकारी, कर्मी और सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे.

ALSO READ: कोडरमा: दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, रसोई में लगी आग पर पाया काबू

Tags:

16th Finance Commission Panchayat16वां वित्त आयोग पंचायतamit shahBDO Hulas MahtoBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanDSR Traininge-Gram Swaraj PortalEducation minister resignaionGovt JobGPDP 2026-27GPFT Second Batch TrainingGPFT Training KodermaGram Panchayat Vikas YojanaGram Sabha Participationhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand Latest NewsJharkhand NewsJharkhand News PortalJharkhand Panchayati RajJobKoderma NewsKoderma Rural DevelopmentLatest NewsMarkacho Block NewsMarkacho GPDP TrainingNarendra ModiPanchayat Development Index PAIPanchayat Development PlanPanchayat Training JharkhandParticipatory PlanningRanchi NewsRanchi News PortalRural Development JharkhandShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyअपराध न्यूज़ई-ग्राम स्वराज पोर्टलकोडरमा ग्रामीण विकासकोडरमा समाचारग्राम पंचायत विकास योजनाग्राम सभा भागीदारीग्रामीण विकास झारखंडजीपीएफटी द्वितीय बैच प्रशिक्षणजीपीएफटी प्रशिक्षण कोडरमाजीपीडीपी 2026-27झारखंडझारखंड नवीनतम समाचारझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलझारखंड पंचायती राजडीएसआर प्रशिक्षणधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीपंचायत प्रशिक्षण झारखंडपंचायत विकास योजनापंचायत विकास सूचकांक पीएआईबीडीओ हुलास महतोमरकच्चो जीपीडीपी प्रशिक्षणमरकच्चो ब्लॉक समाचारमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनसहभागी योजनास्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

कोडरमा: भाकपा माले के जन संगठन झामस की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Next

कोडरमा: खबर संकलन के दौरान यूट्यूबर से मारपीट का आरोप

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.