Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/जामताड़ा/जामताड़ा नगर पंचायत में हर मंगलवार लगेगा जनता दरबार, वार्ड स्तर की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
जामताड़ाझारखण्ड

जामताड़ा नगर पंचायत में हर मंगलवार लगेगा जनता दरबार, वार्ड स्तर की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026
  • नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता बोलीं- लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर होगा निपटारा, उपायुक्त की पहल से मिली प्रेरणा

Jamtara: जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत प्रशासन ने प्रत्येक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है. इस पहल के तहत नगर क्षेत्र के नागरिक वार्ड एवं नगर से जुड़ी समस्याओं को सीधे नगर पंचायत प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे. इसके समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की मंशा है कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी शिकायतें सुनी जाएं और समयबद्ध तरीके से उनका निष्पादन किया जाए. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिस वार्ड में भी किसी प्रकार की समस्या हो, उस समस्या को लेकर प्रत्येक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अवश्य पहुंचें. इससे नगर पंचायत को भी वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलेगी और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें: चाईबासा: POCSO केस में अदालत का कड़ा रुख, दुष्कर्म-हत्या के दोषी को मिली उम्रकैद की सजा

जनता दरबार के दौरान वार्ड पार्षद भी रहेंगे मौजूद

आशा गुप्ता ने बताया कि जनता दरबार के दौरान नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद भी नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करेंगे, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में जनता दरबार लगाने की प्रेरणा उन्हें जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार के जनता दरबार से मिली है. उपायुक्त की इस व्यवस्था से प्रभावित होकर नगर पंचायत ने भी आम जनता की सुविधा के लिए यह नई पहल शुरू करने का निर्णय लिया है. वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने कहा कि अक्सर नगर क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर लोग उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंच जाते हैं. इसे देखते हुए नगर पंचायत ने निर्णय लिया कि नगर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर ही प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार आयोजित किया जाए. इससे लोगों का समय भी बचेगा और समस्याओं का शीघ्र समाधान भी संभव हो सकेगा. उन्होंने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त होने वाली नगर पंचायत से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा. यदि कोई मामला नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र से बाहर का होगा तो उसे संबंधित विभाग या कार्यालय को भेजकर उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तरुण कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद दीनबंधु सिंह, विजय राउत, मधुसूदन चंद्र, आलोक किस्कू सहित अन्य वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे.

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionevery TuesdayGovt Jobhindi newsHindi News Portalin Jamtara Nagar PanchayatIndependence DayJanta DarbarJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewslevelNarendra ModiproblemsquicklyRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancywardwill be heldwill be resolvedअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

पाकुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next

जामताड़ा: 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, CPIM ने बनाई रणनीति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.