Skip to content
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal Jharkhand News Portal, Breaking News, Hindi News Portal, Ranchi news Portal
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
  • होम
  • झारखण्ड
  • बिहार
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा/जॉब
  • मौसम
Close

Search

Subscribe
Home/झारखण्ड/Weather Update : झारखंड में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
झारखण्डरांची

Weather Update : झारखंड में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

By joharjharkhandliveinfo@gmail.com
August 1, 2026

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राज्य के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और मानसून ट्रफ के असर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्यभर में लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. साथ ही कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

Contents
  • तापमान और बारिश का हाल
  • क्यों मेहरबान है मानसून
  • 01 से 07 अगस्त तक जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
  • वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी
  • राजधानी रांची और आसपास के इलाकों का मौसम

तापमान और बारिश का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश में सबसे अधिक 23.6 मिलीमीटर वर्षा दुमका जिले के महारो क्षेत्र में दर्ज की गई. वहीं, तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है.

क्यों मेहरबान है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की मुख्य ट्रफ रेखा इस समय जैसलमेर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने वेल-मार्केड लो-प्रेशर एरिया, सीधे देहरी, मालदा से होते हुए पूर्व की ओर मणिपुर तक गुजर रही है. इसके अलावा, एक अन्य ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्वी बिहार तक फैली हुई है. जो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों से गुजरते हुए समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रही है. इसी मौसमी तंत्र के प्रभाव से पूरे क्षेत्र में बादलों का डेरा जमा हुआ है.

01 से 07 अगस्त तक जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

• 01 से 04 अगस्त : इस दौरान राज्य में सामान्यत बादल घिरे रहेंगे. राज्य के कुछ स्थानों से लेकर अनेक स्थानों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की प्रबल संभावना है.
• 05 अगस्त : आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और राज्य के अनेक हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश व मेघगर्जन का दौर जारी रहेगा.
• 06 और 07 अगस्त : मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और राज्य के कई स्थानों पर लगातार बारिश होने की संभावना है.

वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी

• 01 से 04 अगस्त तक : राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज, वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
• 05 अगस्त : इस दिन राज्य के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों—विशेषकर हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है.

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों का मौसम

• 01 अगस्त : आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
• 02 अगस्त : बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी. तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
• 03 और 04 अगस्त : लगातार बादलों का डेरा रहेगा और दो या अधिक बार बारिश के आसार है. इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
• 05 अगस्त : बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. तापमान अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.
• 06 और 07 अगस्त : आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का दौर जारी रहेगा.

 

ALSO READ : Newswave Special: JPSC का बजट 55 करोड़, खर्च कर दिए पौने दस करोड़ और परिणाम सिर्फ विवाद 

Tags:

amit shahBihar Jobbihar newsbreaking newscricketcricket matchCrime NewsDhanbad NewsDhanbad news portalDharmendra PradhanEducation minister resignaionGovt Jobheavy rainfallhindi newsHindi News PortalIndependence DayJharkhand jobJharkhand NewsJharkhand News PortalJobLatest NewsMeteorological CentreNarendra ModiRanchi NewsRanchi News PortalShibu sorensscStudent Proteststudent protest in RanchiTodays NewsVacancyweather alertWeather Updateअपराध न्यूज़झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड न्यूज़ पोर्टलधनबाद न्यूज़धनबाद न्यूज़ पोर्टलनरेंद्र मोदीमाइक्रोसॉफ्टरांची न्यूज़रांची न्यूज़ पोर्टलशिबू सोरेनस्वतंत्रता दिवसहिंदी न्यूज़ पोर्टल
Author

joharjharkhandliveinfo@gmail.com

Follow Me
Other Articles
Previous

चतरा में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस का एक्शन, युवक गिरफ्तार

Next

भारत में ‘Spider-Man: Brand New Day’ का जलवा, सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ की कमाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.
Hey, I’m Alex. I build frontend experiences and dive into tech, business, and wellness.
  • X
  • Instagram
  • Facebook
  • YouTube
Work Experience

Velora Labs

Frontend Developer

2021-present

Luxora Digital

Web Developer

2019-2021

Averion Studio

Support Specialist

2017-2019

Available for Hire
Get In Touch

Recent Posts

  • जमशेदपुर बैंक डकैती
    जमशेदपुर बैंक डकैती: 23 किलो सोना और ₹43 लाख लूट के 5 आरोपियों की तस्वीर जारी, हर आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    September 28, 2026
  • थाना हाजत से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हुआ आरोपी
    by News
    August 1, 2026
  • झारखंड : ग्रामीण कार्य विभाग की 3 प्रमुख सड़कें पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित, कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
  • चतरा : डॉ. मनीष फिर से बनाये गये सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, लंबे समय से लोगों की रही है मांग
    by joharjharkhandliveinfo@gmail.com
    August 1, 2026
© Copyright 2026 — Johar Jharkhand Live. All rights reserved.