News Wave Desk: भारत ने एक बार फिर अपना तिरंगा विदेश में लहरा लिया हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलीन थ्रो फाइनल में भारत को दो मेडल जीते हैं. यशवीर सिंह ने ब्रॉनज मेडल और नीरज चोपड़ा ने सिल्वर अपने नाम किया हैं. वहीं रुमेश पथिरागे जो की श्रीलंका से है उन्होंने 89.75 मीटर का विशाल थ्रो कर अपने नाम गोल्ड मेडल किया हैं.
यस्विर सिंह ने अपने नाम किया ब्रॉनज़
पहले प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 80.97 मीटर का थ्रो किया. वहीं उन्होंने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर मजबूत स्तिथि बना ली. वहीं यशवीर सिंह ने अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो फेंककर उन्होंने अपने नाम ब्रॉनज़ मेडल कर लिया.
Also Read: परीक्षा संशोधन बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, पूरे देश में लागू हुआ कानून